Ranchi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की भी मौजूदगी रही.
समारोह में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई.
महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव और एकता बढ़ती है. साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश भी जाता है.
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया गया. प्रतिभा पांडेय, आभा सिन्हा, सीता राणा, नीतिमा बाड़ी, मीनू सिंह, यशस्विनी सहाय, नीतू देवी, मेरी तिर्की समेत कई महिला नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

