Search

 
 
 

Ranchi : कैंडिडेट से बिशप तक का तय किया सफर, 57 वर्ष की उम्र में सीमांत संदीप तिर्की का निधन

Ranchi News : बिशप सीमांत संदीप तिर्की की प्रारंभिक शिक्षा रांची के गोस्सनर मिडिल स्कूल में हुई. वर्ष 1984 में गोस्सनर हाई स्कूल से मैट्रिक और 1986 में गोस्सनर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. वर्ष 1990 में गोस्सनर कॉलेज से मानवशास्त्र विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद 1994 से 1996 के बीच रांची विश्वविद्यालय के विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने 1990 से 1994 तक गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज, रांची (सेरामपुर विश्वविद्यालय) से बैचलर ऑफ थियोलॉजी की शिक्षा भी प्राप्त की.
 
बिशप का निधन
  • 31 अक्टूबर को अंतिम संस्कार 

Ranchi News : गोस्सनर इवेंजेलिकल लूथरन (जीईएल) चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनका जन्म 25 फरवरी 1969 को हुआ था. उन्होंने अपने जीवन के करीब 30 वर्ष कलीसिया और प्रभु की सेवा में समर्पित किए. कैंडिडेट, पादरी, वाइस प्रेसिडेंट और अंत में बिशप के रूप में उन्होंने कलीसिया के धार्मिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

हार्ट अटैक से हुआ निधन

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें केसी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां 30 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे उनका निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रांची के न्यू गार्डेन, सिरमटोली में रखा गया है. बिशप सीमांत संदीप तिर्की अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र को छोड़ गए हैं.

 

गोस्सनर स्कूल-कॉलेज से पूरी की शिक्षा

बिशप सीमांत संदीप तिर्की की प्रारंभिक शिक्षा रांची के गोस्सनर मिडिल स्कूल में हुई. वर्ष 1984 में गोस्सनर हाई स्कूल से मैट्रिक और 1986 में गोस्सनर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. वर्ष 1990 में गोस्सनर कॉलेज से मानवशास्त्र विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद 1994 से 1996 के बीच रांची विश्वविद्यालय के विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने 1990 से 1994 तक गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज, रांची (सेरामपुर विश्वविद्यालय) से बैचलर ऑफ थियोलॉजी की शिक्षा भी प्राप्त की.


1997 में हुआ पादरी पदाभिषेक

कलीसिया की सेवा में उनका सफर वर्ष 1997 से शुरू हुआ. 25 अगस्त 1997 को रांची के ख्रिस्त गिरजा में उनका पादरी पदाभिषेक हुआ. इसके बाद उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. 16 नवंबर 2017 को उन्हें हेडक्वार्टर कंग्रीगेशन, रांची का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया. 15 मई 2022 को रांची के ख्रिस्त गिरजा में उनका बिशप अभिषेक हुआ. इसके बाद उन्होंने जीईएल चर्च के बिशप के रूप में कलीसिया का मार्गदर्शन किया.

 

31 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

बिशप सीमांत संदीप तिर्की का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को रांची स्थित जीईएल चर्च कब्रिस्तान में दोपहर 12 बजे किया जाएगा. इससे पहले सुबह 9 से 11 बजे तक गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज के सभागार में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद जुलूस के रूप में पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाया जाएगा. वहां हेडक्वार्टर कंग्रीगेशन के पादरियों, कलीसिया के मोडरेटर बिशप मार्शल और अन्य बिशपों की अगुवाई में अंतिम आराधना की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही