Search

 
 
 

Ranchi : मोरहाबादी में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 3.26 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक वेंडिंग जोन

Ranchi News : इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के पदाधिकारियों के साथ मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया. करीब एक एकड़ क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह बनाई जा रही है. यहां 3.26 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है.
 
निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण

Ranchi News : नगर निगम द्वारा शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी करने का प्रयास किया जा रहा है. सभी वेंडर्स सुव्यवस्थित किए जा रहे है. उन्हें सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराये जा रहे है. इसके साथ-साथ आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के पदाधिकारियों के साथ मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया. करीब एक एकड़ क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह बनाई जा रही है. यहां 3.26 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है.

 

इस परिसर में सिंगल स्टोरी शेड के अंतर्गत लगभग 205 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त वेंडर्स एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पाथवे, ड्रेनेज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग, विद्युत व्यवस्था एवं गार्ड रूम सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. 


नगर आयुक्त बोले- वेंडिंग जोन का विकास समग्र योजना के तहत किया जाए

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने बाउंड्री वॉल का कार्य अगले सात दिनों के भीतर पूर्ण करने, पेवर ब्लॉक को व्यवस्थित करने और ड्रेन, पाथवे, कलवर्ट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया.

 

साथ ही, वेंडिंग जोन में प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. नगर आयुक्त ने कहा कि वेंडिंग जोन का विकास दूरदर्शी एवं समग्र योजना के तहत किया जाए, ताकि यह केवल व्यवसाय संचालन का स्थल न रहकर शहर की एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक पहचान के रूप में विकसित हो.

 

रांची नगर निगम का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर की सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, जिससे वेंडर्स और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही