Search

 
 
 

Ranchi News : 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Ranchi News : संघ के लोगों ने कहा कि राज्यभर में 108 एंबुलेंस संचालन एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को उनके संबंधित जिलों में पूर्ववत बहाल करने की मांग की गई.
 
एंबुलेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन

Ranchi News : झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्यभर में 108 एंबुलेंस के संचालन और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था सरकारी स्तर पर सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. इस मौके पर संघ ने कहा है कि एंबुलेंस कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

संघ के लोगों ने कहा कि राज्यभर में 108 एंबुलेंस संचालन एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को उनके संबंधित जिलों में पूर्ववत बहाल करने की मांग की गई.

 

श्रमिक अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर

संघ ने कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF), ईएसआईसी (ESIC), ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक अधिकारों का पूरा लाभ देने की मांग की है. संघ ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों को उनके श्रम के अनुरूप वेतन और नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराए जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही