- विक्रेताओं से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
Ranchi News : मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को अब मुख्य सड़क से हटाकर रजिस्ट्री ऑफिस के समीप विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया गया है. नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से करीब 300 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को शुक्रवार को निर्धारित वेंडिंग जोन में अस्थायी रूप से व्यवस्थित किया.
इसे भी पढ़ें...
नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई इस पहल का उद्देश्य मुख्य सड़क पर लगने वाले बाजार के कारण होने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है. सड़क पर दुकानें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी. बाजार को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किए जाने से यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है.
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के लिए फल एवं सब्जी विक्रेताओं से किसी प्रकार का शुल्क या वसूली नहीं की जाएगी. विक्रेताओं को यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है. इस पूरी व्यवस्था को लागू करने में DAY-NULM के कर्मियों और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने समन्वय के साथ काम किया. टीम ने करीब 300 विक्रेताओं को निर्धारित वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

