Ranchi News : गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. निगम ने 47 वर्षों बाद आम जनता के सेवाओं और सुविधा के लिए पांच नए अंचल कार्यालयों का शुभारंभ किया. मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कार्यालयों का उद्घाटन किया.
इसे भी पढ़ें...
इस मौके पर नए अंचल कार्यालय वार्ड-21 के बड़ा तालाब स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड-32 के पंडरा पंचायत कार्यालय, वार्ड-6 के बांधगाड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड-40 के सेक्टर-3 बाजार एचईसी धुर्वा और वार्ड-53 तुपुदाना में शुरू किए गए हैं. इन कार्यालयों में स्थानीय लोगों को निगम की विभिन्न सेवाएं और शिकायतों के समाधान किए जाएंगे.
वार्डों की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति समेत मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराए जाएंगे. मेयर ने कहा कि इससे नागरिकों के समय, श्रम और आवागमन की बचत होगी. डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम की सेवाओं का विकेंद्रीकरण समय की जरूरत है. नगर आयुक्त ने बताया कि नागरिकों के फीडबैक के आधार पर भविष्य में और अंचल कार्यालय खोलने पर विचार किया जाएगा.
बड़े कचरा उत्पादकों के लिए ऑन-साइट प्रोसेसिंग पर जोर
इसी अवसर पर निगम ने बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के स्तर पर गीले कचरे के विकेंद्रीकृत प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया. होटल ग्रीन होराइजन, रेडिसन ब्लू और कैपिटल हिल में प्रबंधन और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. उन्हें 4-बिन कचरा पृथक्करण और गीले कचरे के परिसर में ही प्रसंस्करण की जानकारी दी गई.

स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
प्रतिदिन 100 किलो या अधिक कचरा, 40 हजार लीटर या अधिक पानी की खपत अथवा 20 हजार वर्गमीटर या अधिक बिल्ट-अप क्षेत्र वाले परिसर BWG की श्रेणी में आते हैं. अब तक 200 से अधिक BWG का पंजीयन कराया जा चुका है. परिसर में गीले कचरे के प्रसंस्करण से कचरा परिवहन और लॉजिस्टिक्स पर दबाव कम होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

