Ranchi News : मांडर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए. घायलों में कुड़ू के टाटी निवासी अजय कुमार साहू (24), अनुज कुमार साहू (23) और फुलसुरी कोठीटोला निवासी देवचरण उरांव (30), जसमीना उरांव (50), गीता उरांव (20) और विकास उरांव (7) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें...
दुर्घटना में अजय कुमार साहू, अनुज कुमार साहू और विकास उरांव को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए अजय, अनुज और विकास को बेहतर रिम्स रेफर कर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

