Search

 
 
 

Ranchi News : मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, फोन व बाइक बरामद

Ranchi News : 10 सितंबर की रात सेवा सदन के पास विनीत कुमार पोद्दार से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था. मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इमरान उर्फ चरका के रूप में हुई है. वह हिंदपीढ़ी के मुजाहिद नगर, निजाम गली का रहने वाला है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर की रात सेवा सदन के पास विनीत कुमार पोद्दार से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था. मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बड़ा तालाब के आसपास घूमकर लोगों को निशाना बनाता था और मौका देखकर मोबाइल झपटमारी करता था.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली थाना में दर्ज  मामले से जुड़े तीन मोबाइल फोन बरामद किया. इनमें ओप्पो, आईक्यूओओ और पोको कंपनी के मोबाइल शामिल हैं.

 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ अरगोड़ा थाना, कोतवाली थाना और हिंदपीढ़ी थाना में चोरी और झपटमारी समेत कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही