Search

 
 
 

Ranchi News : कॉपर वायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Ranchi News : इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 190/2026, दिनांक 28 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने पूर्व के आरोपितों और संदिग्धों के सत्यापन के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
 
आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स में बाटा दुकान के एसी से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में मो. आसिफ उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर 1.600 किलोग्राम एसी कॉपर वायर, एक इन्वर्टर और एक बैटरी बरामद की गई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 190/2026, दिनांक 28 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने पूर्व के आरोपितों और संदिग्धों के सत्यापन के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

 

गिरफ्तार आरोपी कर्बला चौक स्थित अली नगर का निवासी है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में भी पूर्व के मामले दर्ज हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही