Search

 
 
 

Ranchi News : डिज्नीलैंड की थीम पर बनेगा अरगोड़ा का दुर्गा पूजा पंडाल

Ranchi News : प्रधान महासचिव मुनेश्वर साहु ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों को लाइटों के माध्यम से राम दरबार दिखाया जाएगा. इसके अलावा अरगोड़ा मैदान में दशमी के दिन रावण दहन का भी आयोजन होगा. इस दौरान रिमोट से पटाखे फोड़े जाएंगे.
 
डिज्नीलैंड

Ranchi News : श्री दुर्गा पूजा एवं राहन दहण समिति के बैनर तले इस बार 45 लाख की लागत से पेरिस का डिज्नीलैंड दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. इस पूजा पंडाल में थर्माकॉल, बीट और लोहा का उपयोग किया जा रहा है. इसकी ऊंचाई 100 फीट व 60 फीट चौड़ाई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भक्तों के दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडाल को अंतिम रूप दी जा रही है. 200 भक्तों को एकबार में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कराए जाएंगे. पंडाल के पट 15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. पंडाल के अंदर 16 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

 

पुजारी अनिल पांडेय द्वारा पूजा-अर्चना कराई जाएगी. इस पूजा पंडाल के परिसर में मिकी माऊस बच्चों को मनोरंज कराते दिखेंगे. दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किए जाएंगे. 19 अक्टूबर को मंदिर में सैकड़ों बकरों की बलि दी जाएगी. पूजा उत्सव में गया के गायक भी आएंगे. जो माता रानी का जागरण करायेंगे.

 

लाइटों में दिखाया जाएगा रामदरबार 

प्रधान महासचिव मुनेश्वर साहु ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों को लाइट शो के माध्यम से राम दरबार दिखाया जाएगा. इसके अलावा अरगोड़ा मैदान में दशमी के दिन रावण दहन का भी आयोजन होगा. इस दौरान रिमोट से पटाखे फोड़े जाएंगे.

 

यहां शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. भक्तों के स्वागत के लिए 7 प्रवेश द्वार बनाए गए है. इसके साथ ही 40 साईड गेट भी बनाए गए है. जहां विभिन्न देवी- देवताओं के प्रतिमाओं को दिखाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही