Search

 
 
 

Ranchi News : छठ से पहले लोक भवन के सामने हटनिया तालाब की सफाई अधूरी, गाद से पटा घाट

Ranchi News : नगर निगम की ओर से छठ को देखते हुए शहर के तालाबों और घाटों की सफाई का काम कराया जा रहा है. लेकिन लोकभवन के सामने स्थित तालाब में अब तक गाद की मोटी परत जमी हुई है. महापर्व में कुछ ही दिन शेष हैं.
 
हटनिया तालाब

Ranchi News : छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो जाएगी. 15 नवंबर की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे. पर्व को लेकर नगर निगम की ओर से शहर के करीब 73 तालाबों की साफ-सफाई कराई जा रही है. हालांकि, लोकभवन के सामने स्थित तालाब की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. तालाब में भारी मात्रा में गाद जमा है, लेकिन अब तक इसकी समुचित सफाई नहीं हो सकी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

खास बात यह है कि इस तालाब में कई माननीय और विशिष्ट लोग भी छठ पूजा करने पहुंचते हैं. इसके बावजूद तालाब की सफाई को लेकर नगर निगम की तैयारी अधूरी नजर आ रही है. तालाब में फैली गाद के कारण घाट की स्थिति खराब है. ऐसे में छठ महापर्व के दौरान यहां पूजा-अर्चना करने आने वाले व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.


73 तालाबों की सफाई का दावा, प्रमुख तालाब पर लापरवाही

नगर निगम की ओर से छठ को देखते हुए शहर के तालाबों और घाटों की सफाई का काम कराया जा रहा है. लेकिन लोकभवन के सामने स्थित तालाब में अब तक गाद की मोटी परत जमी हुई है. महापर्व में कुछ ही दिन शेष हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही