Search

 
 
 

Ranchi News : रातू रोड फ्लाईओवर पर टुकटुक और स्कूटी की टक्कर में युवक घायल

Ranchi News : सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और टुकटुक चालक को थाने ले गई.
 
दुर्घटना

Ranchi News : रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर मंगलवार रात टुकटुक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने इसकी सूचना सुखदेवनगर थाना पुलिस को दी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और टुकटुक चालक को थाने ले गई. 

 

रातू रोड फ्लाईओवर पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है. कुछ दिन पूर्व एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही