Search

 
 
 

Ranchi : जनता दरबार में पहुंची आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायतें, जांच के आदेश

Ranchi News : जनता दरबार में राजस्व और जमीन संबंधी मामलों को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन मिले. इनमें दाखिल-खारिज, जमीन से अवैध कब्जा हटाने, ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने और पंजी-2 में त्रुटियों को सुधारने की मांग शामिल थी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार
  • जमीन विवाद, पेंशन समेत लक्ष्मीकांत मुंडा हत्या मामला पहुंचा जनता दरबार

Ranchi News : दुर्गा पूजा के बाद समाहरणालय ए में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ. जहां सैकड़ो फरियादी अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे. इस मौके पर कोई जमीन के दाखिल-खारिज और ऑनलाइन रसीद की समस्या लेकर पहुंचा, तो किसी ने पेंशन भुगतान में देरी की शिकायत की. इस दौरान ओरमांझी के बारीडीह निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग कुलवंश कुमार महतो को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल दी. ट्राईसाइकिल मिलने पर कुलवंश ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जमीन से जुड़ी शिकायतें सबसे प्रमुख रहीं

जनता दरबार में राजस्व और जमीन संबंधी मामलों को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन मिले. इनमें दाखिल-खारिज, जमीन से अवैध कब्जा हटाने, ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने और पंजी-2 में त्रुटियों को सुधारने की मांग शामिल थी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.

 

राजस्व कर्मचारियों ने की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

अरगोड़ा अंचल के कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न अंचलों के सैकड़ो राजस्व कर्मचारी भी उपायुक्त से मिले. कर्मचारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी. इस पर उपायुक्त ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सभी देय सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 

आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन की जांच होगी

जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में अनियमितता की शिकायत भी पहुंची. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया. वृद्धावस्था पेंशन की राशि लंबित रहने की शिकायत लेकर भी आवेदक पहुंचे. उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार से पेंशन की राशि प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया.

 

विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ राजस्व कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों के साथ राजस्व मामलों का नियमित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने लंबित आवेदनों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही