Search

 
 
 

Ranchi News : कांग्रेस ने 1 नवंबर की रैली को लेकर तेज किया जनजागरण अभियान

Ranchi News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने और नागरिकों के अधिकार समाप्त करने की कोशिश की जा रही है. मताधिकार से लोगों को वंचित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से संवाद कर रहे हैं. दिल्ली में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में रैली की झलक देखने को मिली थी.
 
कांग्रेस

Ranchi News : कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी का कहना है कि नागरिकों के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है. इसे लेकर झारखंड के सभी जिलों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने और नागरिकों के अधिकार समाप्त करने की कोशिश की जा रही है. मताधिकार से लोगों को वंचित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से संवाद कर रहे हैं. दिल्ली में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में रैली की झलक देखने को मिली थी.

 

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि जिन संस्थाओं पर मतदान के अधिकार की रक्षा की जिम्मेदारी है, उन्हीं के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी से जुड़े मुद्दों को देश के सामने उठाया है. उनके अनुसार, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का इस्तेमाल मतदाताओं के नाम हटाने के लिए किया जा रहा है.

 

प्रदीप यादव ने पश्चिम बंगाल के फरक्का में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नाम जोड़ा गया और बाद में संबंधित उम्मीदवार विधायक चुने गए. उन्होंने महाराष्ट्र में 2025 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं की संख्या में अंतर, फॉर्म-6 में बदलाव और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता प्रभावित की जा रही है. साथ ही, चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले प्रावधानों पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में अभियान चलाएगी और 1 नवंबर की रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, उज्ज्वल तिवारी, अख्तर अली और राजन वर्मा उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही