Search

 
 
 

Ranchi News : SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, CEO से की पारदर्शिता व जांच की मांग

Ranchi News : कांग्रेस ने चतरा विधानसभा क्षेत्र में Form-7 की संख्या अचानक बढ़ने का मुद्दा भी उठाया. पार्टी नेताओं के अनुसार, चतरा में एक ही दिन में 1,113 Form-7 जमा किए जाने की बात सामने आई है. कांग्रेस ने इसे लेकर जांच की मांग की है. साथ ही Format-10 में इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है.
 
सीईओ को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की. उन्होंने SIR प्रक्रिया मंक पारदर्शिता लाने और लोगों की समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उनकी सुनवाई जल्दी और आसानी से होनी चाहिए. इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएं और ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की जाए.

 

उन्होंने मांग की कि हर सप्ताह Form 6, 7 और 8 की विधानसभा-वार जानकारी जिला स्तर पर BLA-1 और BLA-2 को दी जाए. राज्य स्तर पर भी इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए.

 

कांग्रेस ने चतरा विधानसभा क्षेत्र में Form-7 की संख्या अचानक बढ़ने का मुद्दा भी उठाया. पार्टी नेताओं के अनुसार, चतरा में एक ही दिन में 1,113 Form-7 जमा किए जाने की बात सामने आई है. कांग्रेस ने इसे लेकर जांच की मांग की है. साथ ही Format-10 में इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है.

 

कांग्रेस नेताओं ने बूथों के पुनर्गठन के बाद पुराने और नए बूथ नंबरों की अपडेटेड सूची राजनीतिक दलों को जल्द देने की मांग की. इसके अलावा BC-1 सूची में दर्ज तकनीकी गलतियों को सही जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ठीक करने की बात कही.

 

कांग्रेस का कहना है कि तकनीकी गलती के कारण किसी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही