Search

 
 
 

Ranchi News : हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज

Ranchi News : एसपी निखिल राय के अनुसार, टाइगर 24 के जवानों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व छीना-झपटी की. इस दौरान एक पुलिस जवान को चोट भी लगी.
 
एसपी निखिल राय
  • ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने पहुंचे थे टाइगर 24 के जवान
  • घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Ranchi News :  राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मामले में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस बाक की जानकारी कोतवाली एसपी निखिल राय ने दी.

 

एसपी निखिल राय के अनुसार, टाइगर 24 के जवानों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व छीना-झपटी की. इस दौरान एक पुलिस जवान को चोट भी लगी.

 

इसे भी पढ़े

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. कोतवाली एसपी ने स्पष्ट कहा कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही