Ranchi News : गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया.
इसे भी पढ़ें...
इस अवसर पर एसएसपी राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे.
अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे और पुलिस उपाधीक्षक सदर वी. रमन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

