Search

 
 
 

Ranchi News : स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री पर रोक की मांग, युवा राजद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : क्षितिज मिश्रा ने कहा कि नशे का प्रभाव अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यह बच्चों के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने नशे के खिलाफ प्रशासन और समाज को मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता बताई.
 
डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : रांची जिले में बढ़ते नशे के प्रचलन और इसकी चपेट में आ रहे स्कूली बच्चों को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा ने शनिवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

ज्ञापन में जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, विशेष रूप से स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाने और बच्चों को नशे से बचाने के लिए जागरूकता और काउंसलिंग की व्यवस्था करने की मांग की गई. इसके अलावा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की गई.

 

क्षितिज मिश्रा ने कहा कि नशे का प्रभाव अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यह बच्चों के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने नशे के खिलाफ प्रशासन और समाज को मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता बताई.

 

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले के स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री और उपलब्धता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के हाथ में किताब और खेल का सामान होना चाहिए, नशे का सामान नहीं. संगठन ने आगे भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और बच्चों व युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही