Search

 
 
 

Ranchi News : खासमहाल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Ranchi News : चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के कई जिलों में लोग वर्षों से खासमहल भूमि पर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं. लेकिन लीज आधारित व्यवस्था के कारण उन्हें संपत्ति हस्तांतरित करने और बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती है. भूमि के स्वामित्व को लेकर भी स्पष्टता नहीं रहती.
 
चेंबर भवन

Ranchi News : झारखंड में खासमहाल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की मांग फिर उठी है. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (चेंबर) ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष, वित्त मंत्री और भू-राजस्व मंत्री को पत्र लिखा है. चैंबर ने लंबित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और सरल नीति लागू करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के कई जिलों में लोग वर्षों से खासमहल भूमि पर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं. लेकिन लीज आधारित व्यवस्था के कारण उन्हें संपत्ति हस्तांतरित करने और बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती है. भूमि के स्वामित्व को लेकर भी स्पष्टता नहीं रहती.

 

चैंबर का कहना है कि खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करने से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिल सकता है. इससे संपत्तियों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा. बैंक ऋण मिलने का रास्ता आसान होगा. साथ ही नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं.

 

चैंबर के अनुसार, इस मुद्दे पर हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष और वित्त मंत्री के साथ वार्ता हुई थी. विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे मामले की समीक्षा के लिए कमिटी गठित करने की बात कही थी. उन्होंने कमिटी की समीक्षा के बाद विषय को विधानसभा में रखने का भी आश्वासन दिया था. चैंबर ने अपने नए पत्र के माध्यम से इस पहल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही