Ranchi News : चुनाव आयोग की कार्यशैली के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न छात्र और राजनीतिक संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संविधान और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई.
इसे भी पढ़ें...
NSUI, AISA और कॉक्रोच जनता पार्टी से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम लोगों के मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है.
कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से चुनाव कराने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

