Search

Ranchi News : कोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, कई गाड़ियां जली

Ranchi News : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.
 
कई गाड़ियों में लगी आग

Ranchi News : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 9 वाहन आग में जल गए हैं. हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग लगने के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही