Search

 
 
 

Ranchi News : सत्य, अहिंसा व सादगी के संदेश के साथ DSPMU में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

Ranchi News : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि 2 अक्टूबर भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है. यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों की याद दिलाता है.
 
DSPMU में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के गांधी सभागार में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने की. इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि 2 अक्टूबर भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है. यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों की याद दिलाता है. 

 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा के बल पर बड़े बदलाव लाने का संदेश दिया. वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का उदाहरण पेश किया. उनका नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश की भावना को दर्शाता है.

 

उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेने और सत्य, अहिंसा, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर देती है.

 

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शमा सोनाली और डॉ. जीसी बास्के ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय में हाल में आयोजित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

 

मौके पर डॉ. शमा सोनाली, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. जीसी बास्के सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे. एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही