Search

 
 
 

Ranchi News : IMS में हिंदी दिवस समारोह आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Ranchi News : मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रमुख डॉ. कुमुद कला मेहता ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान का आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का दैनिक और व्यावसायिक जीवन में सम्मानपूर्वक उपयोग करने की अपील की. संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एन. जुबैरी और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. नीलू कुमारी ने भी हिंदी के महत्व पर विचार रखे.
 
हिंदी दिवस कार्यक्रम

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान (IMS) में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एमबीए प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) के विद्यार्थियों ने किया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. कुमुद कला मेहता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रमुख डॉ. कुमुद कला मेहता ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान का आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का दैनिक और व्यावसायिक जीवन में सम्मानपूर्वक उपयोग करने की अपील की. संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एन. जुबैरी और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. नीलू कुमारी ने भी हिंदी के महत्व पर विचार रखे.

 

समारोह में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. प्रस्तुतियों के माध्यम से आधुनिक एवं वैश्विक दौर में हिंदी के महत्व को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और हिंदी के संवर्धन में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही