Search

 
 
 

Ranchi : जेसोवा का दिवाली मेला शुरू, चाईबासा-दुमका को लाइब्रेरी के लिए मिला 15-15 लाख का चेक

Ranchi News : मेले का उद्देश्य केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे होने वाली कमाई के जरिए जरूरतमंदों की मदद करना भी है. जोसोवा पिछले 26 वर्षों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. इस बार भी मेले के माध्यम से शिक्षा, हस्तकला और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. दिवाली मेले का उद्घाटन मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया.
 
दिवाली मेले का उद्घाटन

Ranchi News : मोरहाबादी मैदान में दिवाली के पूर्व महिला उद्यमियों के हुनर, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिल रही है. झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दिवाली मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों की हस्तकलाओं, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय कारोबार को मंच दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मेले का उद्देश्य केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे होने वाली कमाई के जरिए जरूरतमंदों की मदद करना भी है. जोसोवा पिछले 26 वर्षों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. इस बार भी मेले के माध्यम से शिक्षा, हस्तकला और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. दिवाली मेले का उद्घाटन मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया.  

 

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जोसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, रीचा बर्नवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं. मेले में कोहवर,सोहराय और मधुबनी पेंटिंग,स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े व व्यंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी. मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा.

 

जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश देता है मेला

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए जोसोवा और आईएएस एसोसिएशन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं.दीपावली के अवसर पर आयोजित यह मेला जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों को एक साथ आने का अवसर देता है.

 

उन्होंने कहा कि मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से उत्पाद लाकर उन्हें प्रदर्शित किया गया है. यहां अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है. यह आयोजन केवल आय बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे होने वाली कमाई जरूरतमंदों की सहायता के लिए समूह के रूप में इस्तेमाल की जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी सहयोग दिया जाता है.

 

एनडीसी चाईबासा और दुमका को मिला 15-15 लाख का चेक

मेले के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एनडीसी चाईबासा और दुमका को पुस्तकालय के लिए जेसोवा के माध्यम से 15-15 लाख की सहायता प्रदान की गई. वहीं, ब्लाइंड स्कूल के शिक्षक के मानदेय के लिए 98 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. जेसोवा का प्रयास है कि दिवाली की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और जरूरतमंदों को भी इसका लाभ मिले.

 

स्थानीय कारोबार और हस्तशिल्प को मिल रहा मंच

मोरहाबादी मैदान में लगे करीब 300 स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पाद, हस्तशिल्प और कलात्मक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं. इस मेले में कारीगरों को अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया जाता है. स्थानीय व्यवसायों को पहचान दिलाने का अवसर दिया जाता है. मेले में महिला उद्यमियों की भागीदारी सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता बनने का संदेश दी जाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही