Ranchi News : रातू थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा कर करीब 12 घंटे तक बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे कमरे में बंद कर बेल्ट, रसोई गैस के पाइप और बांस के डंडों से पीटा.
इसे भी पढ़ें...
युवक ने बताया कि आरोपियों की मंशा उसकी हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की थी. हालांकि, देर रात आरोपियों के सोने के बाद वह वेंटिलेटर के रास्ते भागने में सफल रहा.
पीड़ित की पहचान 29 वर्षीय लक्ष्मण गोप के रूप में हुई है. वह दुर्गा कॉलोनी, रवि स्टील, कमड़े का रहने वाला है. उसके पिता का नाम स्वर्गीय कालू गोप बताया गया है. लक्ष्मण की शिकायत पर रातू थाना में शत्रुघ्न सिंह, उसके भांजे छोटू सिंह और प्रकाश गिरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह घर से किसी काम से बाहर निकला था. तभी तीनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए. वहां पहुंचते ही आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

