- अर्पित आईंद को प्लेयर ऑफ द मैच व निखिल कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया
Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन शनिवार को संत जेवियर्स कॉलेज में हुआ. रोमांचक फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज ने मेजबान संत जेवियर्स कॉलेज को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट में विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें...
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मारवाड़ी कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. मुकाबले में हर अंक के लिए दोनों टीमों ने संघर्ष किया. संत जेवियर्स कॉलेज के अर्पित आईंद को प्लेयर ऑफ द मैच और मारवाड़ी कॉलेज के निखिल कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना बेहद जरूरी हैं. इन गुणों के साथ खेलने से ही जीत सुनिश्चित होती है.
विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अनिल वीरेन्द्र कुल्लू और मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
पूरी प्रतियोगिता का आयोजन सचिव डॉ. राम मुर्मू के मार्गदर्शन में हुआ. मौके पर संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, फादर अजय अनिल तिर्की, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शिव कुमार, फादर संजय केरकेट्टा, डॉ. सुशील पाण्डेय, डॉ. आशुतोष पाण्डेय और प्रो. कमलदीप सहित प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति टेटे और अजीत मेलगंडी ने किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

