Search

 
 
 

Ranchi News : रस्साकशी में उपविजेता रही मारवाड़ी कॉलेज की NSS यूनिट-2 की टीम

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज की NSS यूनिट-2 की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने कई प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल तक का सफर तय किया. रस्साकशी के फाइनल में टीम का मुकाबला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की टीम से हुआ. कड़े संघर्ष के बाद SAI की टीम विजेता बनी. वहीं, मारवाड़ी कॉलेज की NSS यूनिट-2 की टीम उपविजेता रही.
 
मारवाड़ी कॉलेज की टीम

Ranchi News : नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई. माय भारत (MY Bharat), भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खो-खो और रस्साकशी की स्पर्धाएं हुईं. इसमें विभिन्न टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मारवाड़ी कॉलेज की NSS यूनिट-2 की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने कई प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल तक का सफर तय किया. रस्साकशी के फाइनल में टीम का मुकाबला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की टीम से हुआ. कड़े संघर्ष के बाद SAI की टीम विजेता बनी. वहीं, मारवाड़ी कॉलेज की NSS यूनिट-2 की टीम उपविजेता रही.

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. इसके साथ ही खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.

 

कार्यक्रम में रांची के डिप्टी मेयर, माय भारत के राज्य निदेशक एवं उपनिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी, रांची विश्वविद्यालय के NSS समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन और ओपन यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरव अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम का संचालन यूथ आइकॉन प्रणव राम तिवारी ने किया. NSS यूनिट-2, मारवाड़ी कॉलेज की टीम लीडर यति झा ने आयोजन के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली. आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक नीतीश, लकी, नबिता, श्रुति, तनु, हर्ष और अंजलि सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया.

 

मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने फाइनल तक पहुंचने और उपविजेता बनने पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने इसे कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेलकूद और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही