Ranchi News : गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के सभी मांस, मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दौरान इनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी.
इसे भी पढ़ें...
नगर निगम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 अक्टूबर को मांस, मछली या मुर्गा की बिक्री करते हुए कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निगम ने संबंधित दुकानदारों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

