Ranchi News : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लालगुटवा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.55 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. यह सड़क एनएच-23 गुटवाडीह से भाया पीडब्ल्यूडी पथ पुदांग तक बनाई जाएगी.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के विकास के संकल्प के साथ सड़क, संपर्क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.
उन्होंने कहा कि सड़क सुदृढ़ीकरण की यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगी. बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार जैसी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी.
मंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क गांवों के विकास का आधार है. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क व्यवस्था से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र की विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल, आलोक कुमार दूबे, शाहिद अहमद, गौतम उपाध्याय, कमल ठाकुर, बॉबी खान सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

