Search

 
 
 

Ranchi News : JCI एक्सपो में पहुंचे विधायक सीपी सिंह, युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा को सराहा

Ranchi News : मेले के भ्रमण के दौरान जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका और समन्वयकों ने विधायक सीपी सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उनके साथ ही जीएसटी अधीक्षक संजीव कुमार झा ने भी एक्सपो का दौरा किया और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया.
 
एक्सपो उत्सव

Ranchi News : युवा व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) द्वारा आयोजित 'एक्सपो उत्सव 2026' में रांची के विधायक सीपी सिंह ने भ्रमण किया. उन्होंने मेले के आयोजन के लिए जेसीआई के युवा सदस्यों के विचारों और उनके परिश्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मेले के भ्रमण के दौरान जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका और समन्वयकों ने विधायक सीपी सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उनके साथ ही जीएसटी अधीक्षक संजीव कुमार झा ने भी एक्सपो का दौरा किया और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया.

 

7 अक्टूबर तक चलेगा मेला, लगे हैं 400 स्टॉल

चीफ कोऑर्डिनेटर प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस 29वें व्यापार मेले में देश-विदेश से 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं. महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से 'पिंक हैंगर' और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है. इसके अलावा 3 अक्टूबर को कार्निवल थीम पर 'नाइट मार्केट' सजेगा, जिसमें रात 9 से 12 बजे तक लोग खरीदारी कर सकेंगे.

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हो रहा आयोजन

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. चित्रकला और ट्रेजर हंट प्रतियोगिता के बाद अब आने वाले दिनों में डॉग शो, डांस, भजन जैमिंग, योगा और फैशन शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल और अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही