Search

 
 
 

Ranchi News : मेसरा में पीएनबी के बाहर खड़ी बाइक चोरी

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, भागीरथी महतो शनिवार को बाजार जाने के लिए अपने भाई की अपाची मोटरसाइकिल लेकर गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक महतो होटल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पार्क की थी. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो मौके से बाइक गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला.
 
बाइक चोरी

Ranchi News : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी एक अपाची मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, भागीरथी महतो शनिवार को बाजार जाने के लिए अपने भाई की अपाची मोटरसाइकिल लेकर गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक महतो होटल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पार्क की थी. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो मौके से बाइक गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला. 

 

इसके बाद भागीरथी महतो ने बीआईटी मेसरा ओपी पहुंचकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

पुलिस चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने और आरोपी चोरों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही