Search

 
 
 

Ranchi News : फुटपाथ से अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू, निगम ने 4 विज्ञापन संरचनाएं हटाईं

Ranchi News : नगर निगम की ओर से संबंधित एजेंसियों और विज्ञापन संचालकों को पहले ही सात दिनों की समय सीमा दी गई थी. निगम ने निर्देश दिया था कि इस अवधि के भीतर फुटपाथ पर लगाए गए अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाओं को स्वयं हटा लें. समय सीमा समाप्त होने के बाद अब निगम ने चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
अवैध होर्डिंग हटाईं गई

Ranchi News : शहर के फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अन्य अवरोधों से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है. पैदल यात्रियों का सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम की टीम ने कांके रोड से हरमू बाईपास मार्ग पर रात करीब 10 बजे कार्रवाई शुरू की. अभियान के दौरान फुटपाथ पर लगाए गए दो अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोली और एक यूनिपोल को हटाया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

7 दिन की मोहलत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

नगर निगम की ओर से संबंधित एजेंसियों और विज्ञापन संचालकों को पहले ही सात दिनों की समय सीमा दी गई थी. निगम ने निर्देश दिया था कि इस अवधि के भीतर फुटपाथ पर लगाए गए अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाओं को स्वयं हटा लें. समय सीमा समाप्त होने के बाद अब निगम ने चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

फुटपाथ पर नहीं लगाने दिए जाएंगे अवरोध

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. शहर के अलग-अलग इलाकों में फुटपाथ पर लगाए गए अवैध होर्डिंग और पैदल आवागमन में बाधा बनने वाली संरचनाओं को चिह्नित कर हटाया जाएगा. निगम का उद्देश्य फुटपाथ को अतिक्रमण और अवरोध से मुक्त कराना है, ताकि पैदल यात्रियों को सड़क पर उतरकर चलने की मजबूरी न हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही