Search

 
 
 

Ranchi News : घर के पास ही मिलेंगी निगम की सेवाएं, रांची में खुलेंगे सर्किल ऑफिस

Ranchi News : शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया. इस मौके नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों को नगर निगम से जुड़े छोटे-बड़े काम के लिए अब लोगों को बार-बार कचहरी स्थित निगम मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके लिए शहर के इलाकों में सर्किल ऑफिस खोला जाएगा.
 
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Ranchi News : शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया. इस मौके नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों को नगर निगम से जुड़े छोटे-बड़े काम के लिए अब लोगों को बार-बार कचहरी स्थित निगम मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके लिए शहर के इलाकों में सर्किल ऑफिस खोला जाएगा. 

 

लोगों को उनके घर के पास ही निगम की कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. टीम ने 7 जगहों पर उपलब्ध भवनों और जमीन का निरीक्षण किया. इनमें बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा, शाखा मैदान धुर्वा और नायक टोली हटिया शामिल हैं. इसके अलावा डोरंडा अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां पहले से ही निगम की कुछ सेवाएं लोगों को मिल रही हैं.


भवनों को किया जाएगा तैयार

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी चिन्हित भवनों की जरूरी मरम्मत कराने का निर्देश दिया. भवनों में रंग-रोगन, बिजली, पानी, शौचालय, टेबल-कुर्सी और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. लोगों के बैठने के लिए भवन के बाहर शेड और प्रतीक्षा स्थल भी बनाया जाएगा. बड़ा तालाब स्थित भवन में सीढ़ियों और शौचालय की मरम्मत के साथ पेड़ों की छंटाई कराने को कहा गया.

 

पंडरा में घास की कटाई और पेवर ब्लॉक लगाने, जबकि बांधगाड़ी में भवन की मरम्मत और आसपास की जमीन को समतल करने के निर्देश दिए. धुर्वा के निर्वाचन कार्यालय के पास स्थित भवन की सफाई और रंग-रोगन कराया जाएगा. शाखा मैदान धुर्वा में घास की कटाई और मरम्मत के साथ खाली जमीन पर कम्युनिटी टॉयलेट और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है.


एक ही जगह कई काम होंगे

सर्किल ऑफिस शुरू होने के बाद लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, होल्डिंग और जल कर से जुड़े काम, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन जमा किए जाएंगे.

 

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि अभी शहर के कई हिस्सों से लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए निगम मुख्यालय आना पड़ता है. इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है. सर्किल ऑफिस शुरू होने से लोगों को घर के नजदीक ही निगम की सेवाएं मिलेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही