Search

 
 
 

Ranchi News : मूसलाधार बारिश ने निगम की मॉनसून तैयारियों की खोली पोल, पंडरा रोड पर घुटनों तक पानी जमा

Ranchi News :  राजधानी रांची में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की मॉनसून की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है. तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. पंडरा रोड पर सड़क पर घुटनों तक पानी बह रहा है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
 
पंडरा रोड पर मूसलाधार बारिश से जलजमाव की स्थिति

Ranchi News :  राजधानी रांची में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की मॉनसून की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है. तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. पंडरा रोड पर सड़क पर घुटनों तक पानी बह रहा है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

पंडरा रोड से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को घुटनों तक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूटी चालकों को हुई. सड़क पर जमा पानी साइलेंसर और इंजन तक पहुंचने से कई स्कूटी रास्ते में ही बंद हो गईं. इसके बाद चालकों को धक्का देकर वाहन निकालने पड़े.

 

पिस्कामोड़ में भी जलजमाव

पंडरा के अलावा पिस्कामोड़ की मुख्य सड़क पर भी बारिश का पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लगातार बारिश के बीच प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही अगर मुख्य सड़कों का यह हाल है, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. 

 

जलनिकासी के लिए 10 करोड़ का डीपीआर

पंडरा पंचशील नगर इलाके में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने करीब 10 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया है. इसका उद्देश्य नाली के पानी को सड़क पर जमा होने से रोकना और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करना है. 

 

हालांकि, डीपीआर तैयार होने के बावजूद इसका काम कब शुरू होगा और कब तक पूरा होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में मौजूदा बारिश के दौरान पंडरा रोड और पिस्कामोड़ जैसे प्रमुख इलाकों में जलजमाव ने नगर निगम की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही