- तिरिल में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, प्रदेश धर्मगुरु राजेश लिंडा ने की अगुवाई
- 9 राज्यों व नेपाल से जुटेंगे धर्मावलंबी
Ranchi : राष्ट्रीय स्तर पर सरना धर्म सम्मेलन को लेकर तिरिल में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बैठक आयोजित किया. बैठक में रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पलामू, गुमला समेत अन्य जिलों से धर्म अगुवा, समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 10 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर सरना धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस सम्मेलन में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों से शामिल होंगे. इसके अलावा नेपाल से भी सरना धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना है. बैठक की अगुवाई प्रदेश धर्मगुरु राजेश लिंडा ने की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन के माध्यम से सरना धर्मावलंबियों को एक मंच पर लाने का प्रयास है.
धार्मिक-सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का प्रयास किए जा रहे है. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में संपर्क और तैयारी अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही 6 सितंबर को भी व्यापक रूप से रांची में बैठक होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

