Ranchi News : राजधानी से सटे तमाड़ इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापेमारी की है. NCB एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान रायडीह फ्लाईओवर के पास स्थित एक घर से नशीली पदार्थ के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज गुप्ता के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने पंकज गुप्ता के घर को घेरकर तलाशी ली. कार्रवाई के बाद टीम पंकज गुप्ता को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. हालांकि छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

