Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी कंपनी द्वारा नए कैडेटों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई. समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार एवं प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के दिशा-निर्देश और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो की देखरेख में आयोजित नामांकन प्रक्रिया में 74 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें...
नामांकन प्रक्रिया को पुराने 42 कैडेटों की मदद से पूरा किया गया. इस दौरान अभ्यर्थियों से आवश्यक कागजात लिए गए और उनका शारीरिक माप-तौल किया गया. साथ ही उनकी शारीरिक क्षमता की सामान्य जांच भी की गई.
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कैडेटों को एनसीसी से संबंधित सामान्य जानकारी दी और उन्हें प्रोत्साहित किया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कैडेटों को सकुशल वापस भेजा गया और अगली प्रक्रिया की तैयारी करने की सलाह दी गई.
नामांकन प्रक्रिया की अगली परीक्षा 21 सितंबर को होगी. इसके बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी. जो अभ्यर्थी अभी नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके हैं, उनके लिए 21 सितंबर को अंतिम अवसर दिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

