Search

 
 
 

Ranchi News : 10 लेन सड़क व सौंदर्यीकरण के नाम पर बस्ती उजाड़ने का विरोध, प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

Ranchi News : प्रदर्शनकारी जैसे ही HEC मुख्यालय के नजदीक पहुंचे, हटिया डीएसपी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को HEC प्रबंधन से मिलने की अनुमति दी गई.
 
बस्तीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Ranchi News : एचईसी क्षेत्र की बस्तियों को उजाड़ने के लिए जारी नोटिस और नगर निगम के अनाउंसमेंट के विरोध में शनिवार को बस्तीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में बस्तीवासी शहीद मैदान से HEC मुख्यालय की ओर कूच कर गए. प्रदर्शनकारी 10 लेन सड़क और सुंदरीकरण के नाम पर बस्तियों को उजाड़ने का विरोध किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 10 लेन सड़क के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करो, सुंदरीकरण के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करो, गरीबों से रोजगार छीनना बंद करो और गरीबों के बच्चों से शिक्षा छीनना बंद करो जैसे नारे लगाए गए.


मुख्यालय पहुंचने से पहले रोका गया

प्रदर्शनकारी जैसे ही HEC मुख्यालय के नजदीक पहुंचे, हटिया डीएसपी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को HEC प्रबंधन से मिलने की अनुमति दी गई.

 

प्रतिनिधिमंडल ने HEC के पर्सनल डायरेक्टर से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा. इसमें प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस को तत्काल वापस लेने और बस्तीवासियों को परेशान नहीं करने की मांग की गई.

 

बस्ती उजाड़ने पर ध्यान देने के बजाय उत्पादन बढ़ाए प्रबंधन

प्रदर्शन के दौरान समिति के संयोजक मिंटू पासवान ने कहा कि HEC प्रबंधन को बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास करने के बजाय अपने उत्पादन और कर्मचारियों के वेतन पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास जारी रहा तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. जिसकी पूरी जिम्मेदारी HEC प्रबंधन और सरकार की होगी.


इस मौके पर महिला नेत्री सनोका महतो, छात्र नेता जूलियस फ्यूचिक, सोहन महतो, रिंकी कुमारी, निली, विनोद लोहार, अनुप सिंह, बिरसा उरांव, मोनू, रवि साहू, ललन सिंह, हरेंद्र सिंह, संगीता, बिमला देवी और रेखा देवी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही