Search

 
 
 

Ranchi News : ड्यूटी से गायब आरक्षी पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, ADG JAP से कार्रवाई की मांग

Ranchi News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची ने आईआरबी-05, गुमला के आरक्षी-142 चंद्रशेखर महतो के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई है. चंद्रशेखर महतो एसोसिएशन कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं. एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी जैप को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : पुलिस एसोसिएशन रांची ने आईआरबी-05, गुमला के आरक्षी-142 चंद्रशेखर महतो के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई है. चंद्रशेखर महतो एसोसिएशन कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं. एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी जैप को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

 

एसोसिएशन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आरक्षी चंद्रशेखर महतो कई दिनों से बिना किसी सूचना और अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हैं. उनसे संपर्क करने के लिए पदाधिकारियों ने मोबाइल पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन लगातार बंद मिला.

 

एसोसिएशन ने आरक्षी के इस रवैये को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है. संगठन का कहना है कि बिना सूचना के लगातार ड्यूटी से गायब रहने से कार्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है.

 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक ने एडीजी जैप से पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आरक्षी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही