Ranchi News : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने नगड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए 97 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप एक लग्जरी कार से रांची के रास्ते ले जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस और एनसीबी की टीम ने नगड़ी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान कार के अंदर बने गुप्त स्थान और डिक्की से गांजे के पैकेट बरामद किए गए. वजन कराने पर कुल 97 किलो गांजा मिला. पुलिस ने गांजा बरामद करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, सूरज और एक अन्य के रूप में बताई गई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों हजारीबाग के रहने वाले हैं. आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

