Ranchi News : राजधानी के ओटीसी ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फुटपाथ दुकानदारों के बीच कैनोपी छातों का वितरण किया. यह वितरण रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत आयोजित किया गया.
इसे भी पढ़ें...
सड़क किनारे खुले में दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को मौसम की मार से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह सामग्री दी गई. इन बड़े कैनोपी छातों से दुकानदारों को तेज धूप और बारिश के दौरान व्यापार करने में सहूलियत मिलेगी.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के साथ विधायक सीपी सिंह, रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित थे. इसके अलावा आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और लाभार्थी दुकानदार भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

