Search

 
 
 

Ranchi News : शिबू सोरेन का होर्डिंग गिरने पर सीता सोरेन नाराज, नगर निगम से कार्रवाई की मांग

Ranchi News : सीता सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं हैं, बल्कि झारखंड आंदोलन, संघर्ष और यहां की पहचान से जुड़े हुए हैं. उनके होर्डिंग के साथ इस तरह की लापरवाही से झारखंड के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : हरमू चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का होर्डिंग गिरने को लेकर सीता सोरेन ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से होर्डिंग गिराया गया, वह शिबू सोरेन जैसे बड़े नेता का अपमान है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सीता सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं हैं, बल्कि झारखंड आंदोलन, संघर्ष और यहां की पहचान से जुड़े हुए हैं. उनके होर्डिंग के साथ इस तरह की लापरवाही से झारखंड के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

 

उन्होंने रांची नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया. सीता सोरेन ने कहा कि होर्डिंग और विज्ञापन से टैक्स लेने वाले अधिकारियों को उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिन लोगों ने शिबू सोरेन का होर्डिंग लगाया था, वे उसे लगाने के बाद उसकी देखरेख क्यों नहीं कर रहे थे.

 

सीता सोरेन ने रांची नगर निगम और जिला प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति या संस्था ने होर्डिंग लगाया और उसकी देखरेख में लापरवाही हुई, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही