Ranchi News : लालपुर थाना क्षेत्र के हातमा में खतियानी जमीन पर चारदीवारी और मकान निर्माण कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. इस संबंध में आदिवासियों के प्रमुख जगलाल पाहन ने लालपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इस मौके पर जगलाल पाहन के साथ आदिवासी समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे.
जमीन पर निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप
मुख्य जगलाल पाहन ने बताया कि हातमा में जमीन उनके दादा के नाम वर्ष 1932 के सर्वे खतियान में दर्ज है. 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उक्त जमीन पर कुछ लोग चारदीवारी और मकान निर्माण का काम करा रहे हैं.
निर्माण स्थल पर करीब 60-70 मजदूर काम करा रहे थे. जब काम का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई. परिवारों के लोगों पर भी हमला किया गया. पाहन ने बताया कि इस जमीन को सरना टांड़ के नाम से जाना जाता है और पुरखो का खतियान में नाम दर्ज है.
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
जगलाल पाहन ने 5 लोगों पर लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें अभिषेक यादव पिता नंदलाल ग्राम बरगड़ी, रिशु सिन्हा पिता स्व रंजित सिन्हा, राहुल उर्फ पीटर, हसन खान उर्फ सरदार पिता ताहिर खान, सुरज साव इंद्रपुरी शामिल है.
पाहन ने आरोप लगाया कि जमीन पर दबंग द्वारा काम करा रहे लोगों का विरोध किया गया तो, उन्हें जमीन छोड़कर चले जाने को कहा गया. विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

