Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.
प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के विकास, संरक्षण और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी मांगों एवं अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. यूनियन के सदस्यों ने कहा कि संताली भाषा और इससे जुड़े विद्यार्थियों एवं युवाओं के हित में आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी.
मुलाकात के दौरान झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

