Search

 
 
 

Ranchi : चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 12 लाख के जेवरात और कीमती सामान लेकर हुए फरार

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने छपरा जिले के परसा गांव गये हुए थे. इसी दौरान रविवार को चोरों ने घर को सूना पाकर वारदात को अंजाम दिया. चोरी गये सामान में नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात शामिल हैं.
 
घर के मालिक

Ranchi News : मेसरा स्थित बीआईटी थाना क्षेत्र के देवी दर्शन अंतर्गत वैष्णवी नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने छपरा जिले के परसा गांव गये हुए थे. इसी दौरान रविवार को चोरों ने घर को सूना पाकर वारदात को अंजाम दिया. चोरी गये सामान में नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात शामिल हैं.

 

परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी सामने आई. इसके बाद गृहस्वामी ने बीआईटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही