Search

 
 
 

Ranchi News : यातायात पुलिस ने सितंबर महीने में काटे 95,627 चालान

Ranchi News : अभियान के दौरान कुल 3133 चालान काटे गए. इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 1310 चालान और नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1284 चालान शामिल हैं. इसके अलावा ओवरस्पीड के 222, रेड लाइट उल्लंघन के 127, गलत दिशा में वाहन चलाने के 45 और नो एंट्री के 27 चालान किए गए.
 
चालान

Ranchi News : यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में चार पहिया, दो पहिया वाहन, ऑटो और टोटो की सघन जांच की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अभियान के दौरान कुल 3133 चालान काटे गए. इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 1310 चालान और नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1284 चालान शामिल हैं. इसके अलावा ओवरस्पीड के 222, रेड लाइट उल्लंघन के 127, गलत दिशा में वाहन चलाने के 45 और नो एंट्री के 27 चालान किए गए.

 

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 14, फैंसी नंबर के 12, फॉग लाइट के 13, बिना सीट बेल्ट के 10, प्रदूषण के 9, ब्लैक फिल्म के 3, शराब पीकर वाहन चलाने के 3 और मॉडिफाइड साइलेंसर के 1 मामले में भी कार्रवाई की गई. जांच के दौरान 5 वाहनों को टो किया गया.

 

सितंबर में 95 हजार से ज्यादा चालान

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 95,627 चालान जारी किए गए हैं.

 

रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि कोई भी वाहन चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर न चलाए. ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही