Search

 
 
 

रांची टी-20: भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट की बिक्री 5 व 6 अक्टूबर को, 1 व्यक्ति को अधिकतम 2 टिकट मिलेंगे

Ranchi News : क्रिकेट फैंस स्टेडियम के पश्चिमी छोर (वेस्टर्न पेरिफेरी) पर बनाए गए विशेष काउंटरों से सीधे टिकट खरीद सकेंगे. टिकट काउंटर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे, हालांकि बीच में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा.
 
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

Ranchi News : रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने टिकट बिक्री की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. आम दर्शकों के लिए 5 और 6 अक्टूबर को स्टेडियम के काउंटरों से टिकटों की बिक्री की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

क्रिकेट फैंस स्टेडियम के पश्चिमी छोर (वेस्टर्न पेरिफेरी) पर बनाए गए विशेष काउंटरों से सीधे टिकट खरीद सकेंगे. टिकट काउंटर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे, हालांकि बीच में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा.

 

ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैच देखने का अवसर देने के लिए एसोसिएशन ने यह सख्त नियम बनाया है कि एक व्यक्ति किसी भी कीमत के अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा.

 

टिकट खरीदने के लिए दर्शकों को लंबी लाइनों में लगने के अलावा ऑनलाइन का विकल्प भी दिया गया है. क्रिकेट फैंस वेब पोर्टल district.in के माध्यम से भी अपने टिकटों की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. टिकटों की अलग-अलग श्रेणियों और कीमतों की जानकारी एसोसिएशन द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी है.

 

जेएससीए ने आश्वस्त किया है कि इस बड़े मुकाबले के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी गति से चल रही हैं और झारखंड की जनता के साथ-साथ बाहर से आने वाले दर्शकों को एक सुगम और यादगार अनुभव देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही