Search

 
 
 

Ranchi News : टाटीसिलवे में चाकू का भय दिखाकर छिनतई करने वाले दो गिरफ्तार

Ranchi News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद तलहा उर्फ चरका और नाजिर अली के रूप में हुई है. दोनों आरोपी लोअर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से छिनतई किए गए दो मोबाइल फोन, एक स्टील का चाकू और एक ब्रेसलेट बरामद किया है.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi News : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में चाकू का भय दिखाकर छिनतई करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद तलहा उर्फ चरका और नाजिर अली के रूप में हुई है. दोनों आरोपी लोअर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से छिनतई किए गए दो मोबाइल फोन, एक स्टील का चाकू और एक ब्रेसलेट बरामद किया है.

 

जानकारी के अनुसार, अनगड़ा निवासी अमित कुमार महतो वर्तमान में टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटी बस्ती में रहते हैं. पिछले दिनों अपराधियों ने उन्हें चाकू का भय दिखाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान आरोपियों ने उनका सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने टाटीसिलवे थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटीसिलवे थाना पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर छापेमारी की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया.

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही