Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस हर दिन 9 अपराधियों को कर रही गिरफ्तार,पिछले 143 दिनों में 1275 अपराधी गये जेल, जानें किस मामले में कितनी हुई गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement

Saurav Singh

Ranchi : रांची पुलिस कार्रवाई करते हुए हर दिन नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने पिछले 143 दिनों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य अपराधिक मामले में शामिल 1275 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने पिछले 143 दिनों में 1275 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें जनवरी में 261 फरवरी में 260, मार्च में 343, अप्रैल में 195 और 23 मई तक 216 अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके अलावा रांची पुलिस ने पीएलएफआइ और टीपीसी के पांच उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1.48 करोड़ रुपया भी बरामद किया है.

जानें किस मामले में कितने की हुई गिरफ्तारी

रांची पुलिस ने जिन 1275 अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनमें हत्या मामले में 100, चोरी मामले में 141, छिनतई मामले में 01, एनडीपीएस एक्ट में 31, आर्म्स एक्ट में 76, दुष्कर्म में 69, डकैती में 49, कालाबाजारी में 01, अपहरण में 43, रंगदारी में 11, लूट में 77, पशु क्रूरता अधिनियम में 07, वाहन दुर्घटना में 10, उत्पाद अधिनियम में 19, दहेज प्रथा में 05, देह व्यापार में 11, डायन बिसाही अधिनियम में 04,  दंगा में 39, नक्सली मामले में 05, और अन्य मामले में शामिल 576 अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

38 मामले का हुआ खुलासा

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने पिछले पांच महीने के दौरान 38 बड़े मामले का उद्भेदन किया है. रांची पुलिस ने इस दौरान जिन बड़े मामले का खुलासा किया है उसमें हत्या, लूट, साइबर अपराध, राजनेता को जान से मारने की धमकी देना और नक्सल मामले शामिल है. गौरतलब है कि जमीन विवाद में होने वाली हत्याओं में कमी आयी है.

राजधानी रांची में सबसे अधिक हत्याएं जमीन विवाद के कारण हुई है,लेकिन अगर पिछले पांच महीने में हुई हत्याओं पर गौर किया जाए तो वे हत्याएं जमीन विवाद नहीं बल्कि आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग के कारण हुई है. जिस तरह से रांची में जमीन विवाद को लेकर आए दिन हत्या की जैसी घटनाएं सामने आ रही थी, लेकिन पिछले पांच महीने के दौरान रांची पुलिस के द्वारा जमीन विवाद को लेकर होने वाली हत्याओं पर काफी हद तक लगाम लगा दिया गया है.

अपराधिक गिरोह पर कसा जाएगा शिकंजा: एसएसपी

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा अपराधिक और नक्सली संगठनों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जितने भी छोटे-बड़े अपराधिक गिरोह हैं सभी के ऊपर शिकंजा कसा गया है और आने वाले दिनों में भी ऐसे गिरोह के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इसके अलावा जितने भी अपराधिक मामले हो रहे हैं सभी का हरसंभव खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें सफलता भी मिल रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही