Search

 
 
 

Ranchi :  चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi :  पुलिस के अनुसार, अमित राय 17 नवंबर की रात जेपी मार्केट के टेस्टी अंडा सेंटर के पास स्थित एक दुकान में चिकन लॉलीपॉप ऑर्डर किया था. ऑर्डर देने में देरी होने से नाराज होकर अमित राय ने अजय कुमार दास के गले पर पर चाकू से हमला कर दिया.
 
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
  • जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंडा सेंटर के पास हुई वारदात
  • खून लगा चाकू, बाइक Qj आरोपी का खून लगा शर्ट बरामद

Ranchi :  राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, अमित राय ने चिकन लॉलीपॉप के ऑर्डर देने में देरी होने के कारण अजय कुमार दास की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू, एक बाइक और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस के अनुसार, अमित राय 17 नवंबर की रात जेपी मार्केट के टेस्टी अंडा सेंटर के पास स्थित एक दुकान में चिकन लॉलीपॉप ऑर्डर किया था. ऑर्डर देने में देरी होने से नाराज होकर अमित राय ने अजय कुमार दास के गले पर पर चाकू से हमला कर दिया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को पारस अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी हटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुजेट के आधार पर आरोपी अमित कुमार राय की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमित राय का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ धुर्वा थाना में वर्ष 2025 में कांड संख्या 59/25 दर्ज है.

 

फिलहाल धुर्वा थाना कांड संख्या 307/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान में जुटी है. छापेमारी दल में डीएसपी हटिया नीरज कुमार झा, धुर्वा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही